चरखारी: चरखारी में वन महोत्सव के दौरान ब्लाक प्रमुख ने किया पौधरोपण, छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
चरखारी रेंज इकाई के तत्वावधान में चल रहे वन महोत्सव के तहत ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने टोला तालाब वन पार्क में पौधरोपण किया। नगर अध्यक्ष भाजपा अमित पटैरिया भी उपस्थित रहे।इसके बाद संत जेम्स इंटर कॉलेज में पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले छात्रों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ब्लाक प्रमुख ने पुरस्कृत किया।