सकरा: बरियारपुर में सिंदूरदान के बाद दूल्हे संग बेरंग लौटी बारात, दूल्हा बदलने का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप पर सिंदूरदान की रस्म पूरी होते ही हंगामा खड़ा हो गया और अंततः शादी टूट गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे इस मामले को लेकर थाने पर पंचायत भी आयोजित की गई।