पाकरटांड: कैरबेड़ा निवासी व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा कर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास
पाकरटांड के कैरबेड़ा निवासी मोसेस बिरहोर नामक व्यक्ति ने सोमवार को 1:00 पत्नी से झगड़ा के बाद घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसी की मदद से उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि वह किसी बात को लेकर पत्नी से कहा सुनी किया जिसके बाद कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।