गाज़ीपुर: डीएम अनुपम शुक्ला ने अफसरों को लगाई फटकार, सड़क और बिजली बिल पर दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर में जिला उद्योग बन्धु और एमओयू क्रियान्वयन बैठक में विकास कार्यों और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर बड़ा मंथन हुआ। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि निवेशकों की समस्याओं का समय सीमा में समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। राइफल क्लब गाजीपुर में आयोजित बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा की गई।