घुवारा: भेलदा ग्राम पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
ग्राम पंचायत भेलदा में सरपंच रमन राजा के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं और मांगें सुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।