गुना नगर: पुरानी छावनी में नीम के पेड़ से विशाल डाली टूटी, बिजली के तार टूटकर गिरे, बड़ा हादसा टला, वाहन और देव स्थल क्षतिग्रस्त
गुना शहर के पुरानी छावनी में 8 जून दोपहर को एक पुराने विशाल नीम के पेड़ से बड़ी डाली टूटकर अचानक गिर गई। चपेट में आने से बिजली के तार भी टूट कर जमीन पर गिर गए बिजली सप्लाई चालू थी गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान कुछ वाहन और एक देव स्थल को नुकसान हुआ है। सूचना पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे, मेंटेनेंस का काम जारी है बड़ा हादसा होने से टल गया।