नवाबगंज: बाराबंकी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान और हाईवे पर लगा जाम
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के लेखपेड़ा बाग चौराहा स्थित लखनऊ-अयोध्या मुख्य मार्ग पर जय दुर्गा ऑटो पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से शनिवार करीब साढ़े ग्यारह बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।