खंडवा नगर: मुंबई से मैहर जा रहे यात्री की खंडवा में ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, हुई मौत, कुत्ते के काटने पर नहीं लिया था इंजेक्शन
खंडवा रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक ओमकार चौधरी, उम्र लगभग चौवालीस वर्ष, मुंबई से अपने गृह नगर मैहर जा रहे थे। कुछ दिनों पहले उन्हें कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उन्होंने समय पर दवाई और इंजेक्शन नहीं लिया। सफर के दौरान उनकी हालत खराब होती चली गई और यह जानकारी मंगलवार शाम 4 बजे की है