मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में हाइवे पर पालिका की पेयजल पाइप लाइन मरम्मत के कुछ घंटों बाद ही फट गई। इस कारण यातायात बाधित रहा। बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। पुलिस छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू करने में जुटी रही। नगर पालिका द्वारा गहरा गड्ढा खोदकर पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य किया गया।