बेगूसराय: ABVP ने जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंपा
जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए abvp कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे रशियन गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को ज्ञापन सोंपा है. इस संबंध में abvp के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि जिला शिक्षा कार्यालय भ्रष्टाचार में लिप्त है.