गया टाउन सीडी ब्लॉक: NEET RE-EXAM के सफल संचालन व कदाचार मुक्त को लेकर सिटी एसपी अभिनव ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा,दिए ए निर्देश
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी द्वारा आज रविवार की दोपहर RE-EXAM NEET परीक्षा के सफल संचालन व कदाचार मुक्त को लेकर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।इसकी जानकारी आज दिनांक 21 जून रविवार की दोपहर 3 बजे सिटी एसपी अभिनव ने दी।