सरदारपुर: ग्राम उंडेढ़ के गौमुख धाम में जनजाति विकास मंच ने बड़वा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिले के 10 से अधिक दल शामिल हुए
Sardarpur, Dhar | Sep 30, 2025 जनजाति समाज की बड़वा गायन परम्परा समाज से विलुप्त होती जा रही हैं। उसी परम्परा को जीवित रखने के लिए नवरात्रि के पर्व पर जनजाति विकास मंच के द्वारा अनेक आयोजन किए जा रहे है जिसमें मुख्य रुप से बड़वा गायन प्रतियोगिता का आयोजन रिंगनोद के ग्राम उंडेढ़ स्थित गौमुख धाम पर किया गया। प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग स्थानों से 10 अधिक दलों ने भाग लिया।