सहारनपुर: सहारनपुर में भीम आर्मी ने DM से की मुलाकात, तल्हेड़ी बुजुर्ग गुरमीत की संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर बजना निवासी गुरमीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी सन्नी गौतम पीड़ित परिवार के साथ जिलाधिकारी से मिले। इस दौरान परिवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।