सरधना: हिंडन नदी पुल के निकट रोडवेज और पिकअप में भिड़ंत, पिकअप चालक घायल, पुलिस के सामने परिजनों ने रोडवेज परिचालक की की पिटाई
सरूरपुर थाना क्षेत्र के बड़ोद मार्ग स्थित हिंडन नदी पुल पर उसे वक्त तमाशा खड़ा हो गया जब गलत दिशा से आ रही एक रोडवेज बस की पिकअप के साथ टक्कर हो गई जिसमें पिकअप चालक घायल हो गया। इसी के साथ घायल पिकअप चालक के साथ रोडवेज चालक ने मारपीट कर दी। घायल पिकअप चालक की सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्तर पर पहुंच गई