सहारनपुर: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, आयोजकों से लिया गया फीडबैक
जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कांवड यात्रा के पर्व पर कानून व्यवस्था, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा आयोजकों के साथ बैठक एवं समन्वय गोष्ठी सोमवार शाम 6:00 बजे आयोजित की गयी।