विद्यापति नगर: पेयजल संकट से जूझ रहे लोग, जेई नहीं उठा रहे फोन, गांव में नलजल योजना केवल दिखावा
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 5, 6 और 7 में पेयजल संकट गहरा गया है। गर्मी बढ़ते ही करीब चार हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। यहां नलजल योजना के तहत बोरिंग और पाइप तो लगाए गए हैं, लेकिन कई जगह नल नहीं लगाए गए और जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।