शिवपुरी नगर: दहेज लोभियों की हैवानियत: दुल्हारा में विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास, ढाई साल के मासूम को जमीन पर फेंका
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हारा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता को 5 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज और ट्रैक्टर-थ्रेसर की मांग को लेकर न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। क्रूरता की हद तो तब पार हो गई