खंडवा नगर: खंडवा में मजदूर के घर बड़ी चोरी: बेटी की शादी के लिए जोड़े थे जेवर-नकदी, खिड़की से घुसा चोर 2 लाख का माल ले उड़ा
खंडवा के पदमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मजदूर के घर करीब दो लाख रुपए की चोरी हो गई। दादाजी वार्ड के पटेल मोहल्ले में खुली खिड़की से घुसे चोर ने अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के जेवर और 10 हजार रुपए नकद चुरा लिए। आहट सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह भाग निकला , जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है