शाहजहांपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 जून को वादिनी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी घर से दवा लेने गई थी और वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।