कालपी: कालपी सब स्टेशन का इंटरप्टर फटा, कई घंटे बिजली गुल, युद्ध स्तर पर मरम्मत कर सप्लाई बहाल की गई
Kalpi, Jalaun | Jul 6, 2026 कालपी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को वीवीसी का इंटरप्टर अचानक फट जाने से फीडर नंबर-1 से जुड़े कई इलाकों और टरनंनगंज मुख्य बाजार की बिजली आपूर्ति कई घंटे तक ठप रही। इससे कागजीपुरा, इंदिरा नगर, रामगंज सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, वही जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोपहर 1:30 बजे बिजली आपूर्ति चालू करा दी गयी।