बरेली: बरेली से गूंजा 'हर-हर महादेव', 250 कांवड़िए महाकाल के दरबार को निकले, नर्मदा जल से होगा जलाभिषेक
सावन में बरेली के फतेहगंज पश्चिमी से 250 कांवड़ियों का दूसरा जत्था उज्जैन के लिए रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत हुआ। ओंकारेश्वर से नर्मदा जल लेकर कांवड़िए 145 किमी की पदयात्रा के बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।