जसवंतनगर: ग्राम धनुआ मोड पर अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई किया गया रेफर
आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसवंतनगर के धनुआ मोड़ के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम धनुआ निवासी अवनीश पुत्र ईश्वर दयाल अपनी बाइक से बाजार जा रहा था। तभी पीछे से आई एक अज्ञात बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सीएचसी जसवंतनगर लाई,