हिरणपुर: पेट्रोल पंप समीप कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल #hiranpur #car #bike #road #accidents #today
Hiranpur, Pakur | Nov 25, 2025 लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर पथ के रानीपुर पेट्रोल पंप निकट मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे सुजुकी कार के चपेट में आने से बाइक सवार अमड़ापाड़ा निवासी 40 वर्षीय राजेश मड़ैया गम्भीर रूप से घायल हो गया।वही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।उधर दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हिरणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।