बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड नगर के शास्त्री नगर में बदला गया मुख्य बिजली केबल, एबीसी कंडक्टर लगने से लोगों को राहत की उम्मीद
बेल्थरारोड नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। यहां पुराने एल्यूमिनियम के नंगे मुख्य केबल को हटाकर आधुनिक एबीसी कंडक्टर केबल लगाया गया। यह कार्य जेई रामविलास खरवार की देखरेख में शाम 6 बजे तक पूरा किया गया। नए केबल लगने से क्षेत्र में बार-बार केबल टूटने, शॉर्ट सर्किट औ