टीकमगढ़: आज ब्राह्मण समाज ने निकाली बाइक रैली, कल परशुराम जन्मोत्सव पर होगा अभिषेक व पूजन, शाम को निकलेगी शोभायात्रा
टीकमगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं इसी क्रम में शनिवार शाम ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली निकाली गई नजरबाग मंदिर से बाइक रैली की शुरुआत हुई इसके बाद रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए गांधी चौराहे पहुंची जहां भगवान परशुराम जी की महा आरती की गई 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।