देहरादून: देर रात GMS रोड स्थित फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
देहरादून के GMS रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किये लेकिंन आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो यूनिट आग को बुझाने के लिए पहुंची । लेकिन आग अत्यधिक विकराल होने के कारण एक अन्य फायर टेंकर को मौके पर बुलाया गया ।