हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सोमवार को आई बरसात से लोगों को गर्मी से मिली राहत, सप्ताह के अंत तक 44 डिग्री तक पहुंचेगा गर्मी का पारा
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर बाद आई हल्की बारिश से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे शहरवासियों को कुछ राहत मिली है। दोपहर बाद अचानक आसमान में बदल गिर आए और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवा से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि बारिश का दौर अधिक देर तक नहीं चला और इसके थमते ही मौसम फिर उमस भरा हो गया।