बिक्रम: विक्रम में सहयोग शिविर, लोगों की समस्याओं के समाधान का दिया गया भरोसा
Bikram, Patna | Jun 16, 2026 विक्रम नगर पंचायत के असुपुरा स्थित सूर्य मंदिर के पास मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक राज्य सरकार की विशेष पहल के तहत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि विवाद, दस्तावेजों में त्रुटि, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन और पेयजल से