बरेली: लोकसभा में अटका नारी शक्ति वंदन बिल, विपक्ष पर महिला विरोधी रुख के तीखे आरोप लगाए गए
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्ष के विरोध के चलते पारित नहीं हो सका, जिससे महिलाओं में नाराज़गी बढ़ गई है। कई महिलाओं ने विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने और उनकी प्रगति रोकने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जहां सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, वहीं विपक्ष अड़ंगा लगा रहा है।