गुना नगर: सरकारी महिला डॉक्टर से गुना में मंगलसूत्र लूट का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा बाइक जप्त की, बेचने गई महिला गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना के महावीरपुरा एबी रोड पर 9 जून रात सरकारी महिला डॉ. रश्मि दीक्षित से मंगलसूत्र लूट का पुलिस ने आरोपी शिवप्रताप पारदी ग्राम बीलाखेड़ी हाल हड्डीमिल गुना को 11 जून को गिरफ्तार कर बाइक जप्त की है। 4 लोगों ने 2 बाइक से घटना को अंजाम दिया था। वही हिस्से में आए मंगलसूत्र टुकड़े बेचने वाली महिला जोराबाई पारदी को 12 जून को भी गिरफ्तार किया है।