शुजालपुर: _अख्तियारपुर एवं टपका से निकली कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, शुजालपुर जटाशंकर धाम के लिए हुए रवाना_
श्रावण माह के पावन अवसर पर अख्तियारपुर एवं टपका बसंतपुर क्षेत्र से श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा बड़े उत्साह के साथ शुजालपुर स्थित प्रसिद्ध _जटाशंकर महादेव मंदिर_ के लिए रवाना हुई। कंधे पर गंगाजल की कावड़ लिए शिवभक्त "बोल बम, हर हर महादेव" के जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा क