मिर्ज़ापुर: तारकपुर डीजे कॉलोनी में लोगों ने बिजली संकट पर किया चक्का जाम, विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर सुधार की की मांग
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तरकापुर डीजे कॉलोनी के क्षेत्र वासियों ने गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या को लेकर सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया प्रदर्शन प्रदर्शनकरियो ने बताया कि इलाके में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है दिन और रात में बार-बार बिजली काटने से लोगों को भारी गर्मी मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।