सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान-6: कक्षा 9 की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी, महिला शिकायतों का किया समाधान
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी में मिशन शक्ति अभियान-6 के तहत कक्षा 9 की छात्रा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई कर पारिवारिक विवाद का सफल समाधान किया और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण भी किया। यह पहल बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए की गई है।