सूरतगढ़ में सिटी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 200 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल कुमार निवासी बडोपल और राकेश कुमार निवासी पंडितावाली हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। जांच जैतसर एसएचओ को सौंपी गई है।