बैरसिया: भोपाल के बैरसिया में आचार्य विद्यासागर महामुनि राज महाराज की दिव्य प्रतिमा का अनावरण एवं हथकरघा का उद्घाटन किया गया
भोपाल के बैरसिया में आचार्य विद्यासागर महामुनि राज महाराज की दिव्य प्रतिमा का अनावरण एवं हथकरघा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री उपस्थित रहे। भोपाल जिले के बैरसिया क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 1 बजे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया।