फरेंदा: फरेंदा डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोकदल की हुई बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर
फरेंदा डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोक दल की बैठक प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सरवन पांडेय ने की। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा हुई। नेताओं ने पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाने और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।