गुना नगर: बजरंगगढ़: हनुमान जयंती पर सेमरी मंदिर में दर्शन करने गए 28 वर्षीय युवक का चौपेट नदी में मिला शव, सनसनी
गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय कमल साहू का शव शनिवार सुबह चौपेट नदी में मिला। वह 2 अप्रैल की शाम हनुमान मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे और तभी से लापता थे। पुलिस को पुल पर उनकी लावारिस बाइक मिली थी, जिसके बाद तलाश शुरू हुई। मृतक विवाहित था और उसकी दो साल की बच्ची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।