पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया नगर निगम की ‘सशक्त स्थायी समिति’ के चुनाव परिणाम घोषित, समर्थकों में खुशी की लहर
Purnea East, Purnia | May 29, 2026
पूर्णिया नगर निगम की ‘सशक्त स्थायी समिति’ के गठन को लेकर समाहरणालय सभागार में लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद अंतिम परिणाम सामने आ गए हैं.चुनाव के नतीजों के अनुसार समिति के सभी सात पदों पर पुराने चेहरों ने ही दोबारा जीत हासिल की है. कुल 7 सीटों में से 4 सदस्यों का चयन निर्विरोध कर लिया गया, जबकि बाकी बचे 3 रसूखदार पदों के लिए पार्षदों के बीच कड़ा मुकाबला था