तिल्दा: नेवरा पुलिस की सराहनीय पहल विक्षिप्त महिला को बेमेतरा जाकर मिलाया उनके परिजनों से
Tilda, Raipur | May 14, 2026 नेवरा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है बुधवार रात्रि एक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला भटककर नेवरा थाना क्षेत्र में घूम रही थी महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था सूचना पर नेवरा थाना के एसआई विकास देशमुख के नेतृत्व में पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश कर विक्षिप्त महिला को बेमेतरा जिला के ग्राम कारेसरा जाकर उनके परिजनों से मिलवाया परिजनों ने नेवरा पुलिस का आभार माना