Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
No video available

बांका: mahashivratri ke din #shiv #shivratri #shivay #mahashivaratri2023 #mahashivratri2023

Banka, Banka | Feb 20, 2023

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांवरिया पथ पर व्यापक स्तर पर लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

    श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा के दौरान बांका जिले से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद अनुभव के साथ गुजरें, इसके लिए स्वच्छता टीम द्वारा कांवरिया पथ पर नियमित रूप से साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

     कांवरिया पथ पर स्थित सभी दुकानों के सामने कूड़ेदान  लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों को कूड़ेदान का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, कूड़ेदान का उपयोग नहीं करने वाले दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
कांवरिया पथ पर जहां-जहां भी कचरा एकत्रित हो रहा है, वहां नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता रथ के माध्यम से कचरे का संग्रहण कर उसे निर्धारित स्थल तक पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण कांवरिया पथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे।

     कांवरिया पथ पर स्थित सभी सरकारी धर्मशालाओं, पर्यटन विभाग की संरचनाओं, टेंट सिटी तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई के लिए 24×7 स्वच्छता कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वच्छता कर्मी लगातार इन स्थलों पर सफाई अभियान संचालित कर रहे हैं। धर्मशालाओं एवं टेंट सिटी में जमा कचरे का नियमित निष्पादन किया जा रहा है तथा सभी शौचालयों एवं स्नानागारों की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

     जिला प्रशासन सभी कांवरिया श्रद्धालुओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करता है कि कांवरिया पथ एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कृपया कचरा केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों, धर्मशालाओं, टेंट सिटी, शौचालयों एवं स्नानागारों को स्वच्छ रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आपका सहयोग न केवल स्वच्छ एवं सुंदर श्रावणी मेला के आयोजन में सहायक होगा, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांवरिया पथ पर व्यापक स्तर पर लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा के दौरान बांका जिले से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद अनुभव के साथ गुजरें, इसके लिए स्वच्छता टीम द्वारा कांवरिया पथ पर नियमित रूप से साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कांवरिया पथ पर स्थित सभी दुकानों के सामने कूड़ेदान लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों को कूड़ेदान का नियमित उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, कूड़ेदान का उपयोग नहीं करने वाले दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। कांवरिया पथ पर जहां-जहां भी कचरा एकत्रित हो रहा है, वहां नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता रथ के माध्यम से कचरे का संग्रहण कर उसे निर्धारित स्थल तक पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण कांवरिया पथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे। कांवरिया पथ पर स्थित सभी सरकारी धर्मशालाओं, पर्यटन विभाग की संरचनाओं, टेंट सिटी तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई के लिए 24×7 स्वच्छता कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वच्छता कर्मी लगातार इन स्थलों पर सफाई अभियान संचालित कर रहे हैं। धर्मशालाओं एवं टेंट सिटी में जमा कचरे का नियमित निष्पादन किया जा रहा है तथा सभी शौचालयों एवं स्नानागारों की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिला प्रशासन सभी कांवरिया श्रद्धालुओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करता है कि कांवरिया पथ एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कृपया कचरा केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों, धर्मशालाओं, टेंट सिटी, शौचालयों एवं स्नानागारों को स्वच्छ रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आपका सहयोग न केवल स्वच्छ एवं सुंदर श्रावणी मेला के आयोजन में सहायक होगा, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Aug 6, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, कर्मियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर केवल एक महिला होमगार्ड उपस्थित पाई गई। अन्य कर्मियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर महिला होमगार्ड ने बताया कि केंद्र में केंद्र प्रशासक एवं  कार्यालय सहायक प्रतिनियुक्त हैं, किंतु निरीक्षण के समय दोनों कर्मी अनुपस्थित थीं।
इस पर जिला पदाधिकारी ने दोनों कर्मियों से अनुपस्थिति के संबंध में कारण-पृच्छा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के बाहरी परिसर में घास एवं झाड़ियां उगी हुई पाई गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका को परिसर की तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
केंद्र के अंदर निरीक्षण के दौरान केवल एक-दो कमरे खुले पाए गए, जबकि अन्य कमरों में ताले लगे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, परामर्श, कानूनी सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पीड़ित महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं।

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, कर्मियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर केवल एक महिला होमगार्ड उपस्थित पाई गई। अन्य कर्मियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर महिला होमगार्ड ने बताया कि केंद्र में केंद्र प्रशासक एवं कार्यालय सहायक प्रतिनियुक्त हैं, किंतु निरीक्षण के समय दोनों कर्मी अनुपस्थित थीं। इस पर जिला पदाधिकारी ने दोनों कर्मियों से अनुपस्थिति के संबंध में कारण-पृच्छा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर के बाहरी परिसर में घास एवं झाड़ियां उगी हुई पाई गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका को परिसर की तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। केंद्र के अंदर निरीक्षण के दौरान केवल एक-दो कमरे खुले पाए गए, जबकि अन्य कमरों में ताले लगे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, परामर्श, कानूनी सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी कर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पीड़ित महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएं।

Banka, Bihar | Aug 6, 2026