बरेली: पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति पर कानून का कहर, 4 साल बाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
बरेली के नवाबगंज में पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी पति को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। 2022 में मामूली विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की मजबूत पैरवी और 9 गवाहों के आधार पर अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया, साथ ही जुर्माना भी लगाया