केवटी रनवे: जलवारा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पांच लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि जलवारा गांव निवासी वसीम अहमद ने गांव के हीं सरफराज आलम सहित पांच लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट तथा घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने आदि का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।