गोहद: गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में पिछली माह हुई चोरियों के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Gohad, Bhind | Apr 4, 2026 गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले महीने 3 चोरियां हुई थी। जिनमें 13 फरवरी की रात्रि को दुकान की दीवाल में छेद करके दुकान में रखा नगदी सहित अन्य सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। वहीं 17.02.26 को दो कपडे की दुकानों की दीवालों में छेद करके कपड़े का सामान अज्ञात चोर ले गए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर शनिवार को 3 बजे रिमांड पर लिया है।