बीघापुर: गिरजानगर क्षेत्र में लाइनमैन बिजली की चपेट में आया, विद्युत आपूर्ति बाधित, उपभोक्ताओं से हुई नोकझोंक
Bighapur, Unnao | Apr 10, 2026 करंट की चपेट में आया लाइनमैन, हालत गंभीर बीघापुर, उन्नाव। गिरजा नगर पावर हाउस में कार्यरत लाइनमैन सुरेन्द्र कुमार उर्फ मिट्ठू गुरुवार रात 11 हजार वोल्ट लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सहकर्मियों ने उन्हें बीघापुर के 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया