भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने नैनवां नगर पालिका में एक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और सार्वजनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने बताया कि पिछले एक साल में नगर पालिका द्वारा 2 करोड़ 52 लाख रुपए के 19 महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं, जिनमें सड़कों और पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।