अररिया: घोघड़ा गांव में भट्टा के समीप बाइक की चपेट में आने से एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 17, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के घोघड़ा गांव में भट्टा के समीप बाइक के चपेट में आने से सोमवार की देर शाम एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला घोघडा गांव की रहने वाली बीबी सैयदा खातून बताई जा रही है.