कुशलगढ़: पाटन पुलिस की कार्रवाई: 9 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के परिवहन के मामले में दर्ज किया गया मामला
पाटन थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 09 लीटर अवैध देसी महुआ शराब रखने एवं परिवहन करने का मामला दर्ज किया । रविवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी वालजी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी महुआ शराब को जब्त कर लिया गया है