बनखेड़ी: बनखेड़ी में RTO विभाग ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 35 वाहनों पर ₹50600 का चालान काटा
बनखेड़ी में शनिवार को करीब 2 बजे आरटीओ विभाग ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान आरटीओ अधिकारी निशा चौहान भी मौजूद रही। इस दौरान आरटीओ विभाग के द्वारा 200 वाहनों की जांच की गई।जिसमें 35 वाहनों पर यातायात के नियमों का पालन न करते हुए वाहन चलाने पर रु50600 चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान RTO अधिकारी निशा चौहान सहित जांच की मौजूद रही।