लूनकरनसर: मनोहरिया सड़क पर पुलिस को देख आरोपी ने शराब फेंककर भागने की कोशिश की, मुकदमा दर्ज
महाजन कस्बे में मनोहरिया सड़क पर पुलिस को देख शराब छोड़कर भागे आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जरिए मुखबिर मिली सूचना के अनुसार आरोपी मनोहरिया सड़क पर शराब बेचने की फिराक में खड़ा था। पुलिस टीम पहुंची तो शराब से भरा कट्टा फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब बरामद कर आबकारी अधिनियमों में मामला दर्ज किया है।