पूर्णागिरि: स्ट्रीट लाइट के खुले तार के करंट की चपेट में आने से बालिका झुलसी
वार्ड नं 01 मेला टंकी के नजदीक घर के पास खेल रही लगभग 12 वर्षीय राधिका पुत्री सुशील रस्तोगी स्ट्रीट लाइट के तार के करंट की चपेट में आने से झुलस गयी, उसके भाई ने सूझ बुझ का परिचय देते हुए कुर्सी की मदद से बहन को करंट से छुटाया, जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट लगायी गयी है । जिसका तार लटक रहा था।